Thursday, July 31, 2025
spot_img
Homeसुप्रीम कोर्टअमेरिका की ब्रैंडिस यूनिवर्सिटी में बोले सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़:- जिम क्रॉ के...

अमेरिका की ब्रैंडिस यूनिवर्सिटी में बोले सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़:- जिम क्रॉ के कानूनों के माध्यम से स्थानीय लोगों को निशाना बनाया

spot_img

अमेरिका की ब्रैंडिस यूनिवर्सिटी में रविवार को छठवीं ‘इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन द अनफिनिश्ड लेगेसी ऑफ डॉ. बीआर अंबेडकर’ में बोलते हुये भारत के मुख्य डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि लीगल सिस्टम को हाशिए पर रख समुदायों को दबाने के हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया गया। सीजेआई ने कहा कि अमेरिका में भेदभाव करने वाले कानूनों के बनने से गुलामी प्रथा को बढ़ावा मिला। जिम क्रॉ के कानूनों के जरिए स्थानीय लोगों को निशाना बनाया गया।

वही उन्होने कहा कि अमेरिका और भारत दोनों देशों में लंबे समय तक कई समुदायों को वोट डालने का अधिकार नहीं दिया गया। इस तरह कानून का इस्तेमाल पावर स्ट्रक्चर को बनाए रखने और भेदभाव को बढ़ावा देने के लिए किया गया। इसका खामियाजा हाशिए पर रहे समुदायों को लंबे समय तक उठाना पड़ा। समाज में होने वाले भेदभाव और अन्याय को सामान्य माना जाने लगा। कुछ समुदाय समाज की मुख्य धारा से अलग हो गए। इसके चलते हिंसा और बहिष्कार की घटनाएं हुईं।

सीजेआई ने कहा, आने वाली पीढ़ियों को भी हो सकता नुकसान

भारत के मुख्य डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि लीगल सिस्टम ने हाशिए पर रहे समुदायों के खिलाफ इतिहास में हुई गलतियों को कायम रखने में अहम भूमिका निभाई। हाशिए पर रहने वाले सोशल ग्रुप्स को भेदभाव, पूर्वाग्रह और गैर-बराबरी का शिकार होना पड़ा। भारत के मुख्य डीवाई चंद्रचूड़ ने आगे कहा कि भेदभाव वाले कानूनों के पलटे जाने के बाद भी कई पीढ़ियों को इनका नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होने कहा कि गुलामी की प्रथा के चलते लाखों अफ्रीकन लोगों को अपना देश छोड़ना पड़ा। अमेरिका के स्थानीय लोगों को अपनी जमीन छोड़कर जाना पड़ा। भारत में जाति प्रथा के चलते निचली जातियों के लाखों लोगों को शोषण का शिकार होना पड़ा। महिलाओं, LGBT समुदाय और दूसरे अल्पसंख्यक समुदायों को दबाया गया। इतिहास अन्याय के ऐसे उदाहरणों से भरा हुआ है।

सीजेआई बोले अधिकार मिलने के बाद भी महिलाओं के साथ हो रही हिंसा

मुख्य डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि भारत में आजादी के बाद शोषण सहने वाले समुदायों के लिए कई नीतियां बनाई गईं। उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और रिप्रजेंटेशन के मौके दिए गए। हालांकि, संवैधानिक अधिकारों के बावजूद समाज में महिलाओं को भेदभाव और हिंसा का सामना करना पड़ रहा है। जाति के आधार पर होने वाले भेदभाव पर बैन लगने के बाद भी पिछड़े समुदायों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं सामने आती हैं।

बुरा संविधान भी अच्छा बन सकता है:- सीजेआई 
मुख्य डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि अंबेडकर कहते थे, “संविधान चाहे कितना भी अच्छा क्यों न हो, अगर वे लोग खराब निकलें, जिन्हें संविधान को अमल में लाने का काम सौंपा जाएगा तो संविधान का खराब साबित होना तय है। वहीं, संविधान चाहे कितना भी खराब क्यों न हो, अगर जिन लोगों को इसे अमल में लाने की जिम्मेदारी दी गई है, वे अच्छे हैं तो संविधान का अच्छा साबित होना तय है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments